BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
करियागांव स्कूल के बच्चों को बांटी गई पाठ्य सामग्री : बच्चे हुए खुश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 9, 2021

करियागांव स्कूल के बच्चों को बांटी गई पाठ्य सामग्री : बच्चे हुए खुश






रेवांचल टाइम्स  - अजनियां गुरुवार  को बालक प्राथमिक शाला करिया गांव मे  सरपंच श्रीमती रामप्यारी सैयाम  की उपस्थिति में शिक्षिका श्रीमती मीना साहू व शिक्षक शिव कुमार पटेल ने स्वयं के व्यय से बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया। पाठ्य सामग्री के रूप में सभी बच्चों को  कापी, पेन, पेंसिल, शार्पनर, रबर, स्लेट, लंच बॉक्स का वितरण किया गया उक्त अवसर पर ग्राम की सरपंच श्रीमती रामप्यारी सैयाम थी इस अवसर पर सरपंच द्वारा दिनभर विद्यालय में रहकर विद्यालय की पढ़ाई व अन्य गतिविधियों का अवलोकन किया गया उक्त अवसर पर  स्कूल की साफ सफाई एवं बच्चों के द्वारा शिक्षक के सहयोग से शैक्षणिक सामग्री तैयार की गई जिसकी प्रसंशा सरपंच द्वारा की गई। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती मीना साहू जो कि ट्राइबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई महिला विंग की जिला अध्यक्ष हैं उन्होंने रविवार के दिनों में भी शाला संचालन कर कोरोना में पिछड़े बच्चों के शैक्षणिक स्तर के सुधार के लिए प्रयासरत हैं इनकी संस्था को एसोसिएशन  के प्रांत अध्यक्ष डीके सिंगौर एवं उनकी टीम बिछिया बीआरसी माखन सिंह चौहान की उपस्थिति मे ग्रीन व्हाइट बोर्ड एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदाय की गई है।

No comments:

Post a Comment